Live

AI Live Workshop (Hindi)

Freeपहले 20Reserve Your Seat

Free tool · Agent builder

अपना AI Agent बनाइए

WhatsApp और Instagram पर आने वाले customer के सवालों के लिए एक AI agent design कीजिए: क्या संभालेगा, कौन-सी जानकारी, कौन-से rules। फिर customer बनकर उसे test कीजिए और implementation का blueprint लेकर जाइए।

कोई login नहीं, कोई account connect नहीं होता। सब आपके browser में।

  1. Customer channels

    WhatsApp, Instagram DM, Messenger। यहीं से message आता है।

  2. AI brain

    Claude या ChatGPT। समझता है कि customer क्या चाहता है।

  3. आपकी जानकारी और rules

    Products, prices, policies, FAQ। और ये कि क्या करे, क्या न करे।

  4. आपकी team और CRM

    Leads नोट हों, complaint इंसान तक पहुँचे, follow-up याद रहे।

Agent बोल देने से agent नहीं बन जाता

मान लो आपने एक नया employee रखा और सिर्फ इतना कहा, “customer की help करो।” वो क्या करेगा? अपने मन से कुछ भी। Price गलत बता देगा, delivery का promise कर देगा, नाराज़ customer को और नाराज़ कर देगा।

अब उसी employee को बताइए: तुम्हारा काम ये है, हमारी जानकारी ये है, ये तुम खुद कर सकते हो, इसके लिए मुझसे पूछना। अब वो काम का है।

AI agent में यही तीन चीज़ें हैं: instructions, knowledge, permissions। नीचे के steps इन्हीं तीनों को भरवाते हैं। और test इसलिए है कि आप खुद देखें, जानकारी न होने पर agent अंदाज़ा नहीं लगाता, team से पूछता है।

Deepak Gupta25 साल technology में, LearnAItech के founder

Step 1

काम

Agent क्या संभाले: सवाल, leads, booking, support।

Step 2 · 3

जानकारी और दिमाग

आपका business, FAQ, prices, policies। और Claude या ChatGPT।

Step 4 · 5

Channels और capabilities

WhatsApp, Instagram, Messenger। और agent क्या-क्या कर पाएगा।

Step 6

Rules और permissions

क्या खुद करे, क्या आपसे पूछकर, क्या सिर्फ इंसान करे।

Step 7

Test

Customer बनकर पूछिए। देखिए agent ने क्या समझा, क्या इस्तेमाल किया, आगे क्या करेगा।

Step 8

Blueprint

पूरा design, production में क्या लगेगा, और क्या अभी तय करना बाकी है।

Builder

अब आपका agent

8 steps, 10 मिनट। जल्दी देखना हो तो “Example business भरिए” दबाइए, एक dental clinic का agent तैयार मिलेगा, उसे test कीजिए, फिर अपना भरिए।

Step 1 / 8·कुछ save नहीं होता, सब आपके browser में रहता है।

काम

Agent क्या संभालेगा?

Blueprint बन गया। अब असली customers के साथ?

Channels की approval, AI का setup, आपके CRM या sheet से connection, और team का handover। Deepak आपके blueprint से शुरू करते हैं। पहले एक छोटा use case, result देखिए, फिर बढ़ाइए।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

क्या ये सच में मेरा WhatsApp connect कर देगा?

नहीं। यहाँ आप सिर्फ plan बनाते हैं कि कौन-से channels चाहिए। असली connection में Meta की approval, verified number और approved message templates लगते हैं। वो implementation का काम है, जिसके लिए Book a Session है।

Test में जो जवाब आते हैं, वो Claude या ChatGPT के हैं?

नहीं, और हम ऐसा दिखाते भी नहीं। Test एक simple rule engine है जो सिर्फ आपकी दी जानकारी से जवाब बनाता है। मकसद तरीका दिखाना है: जानकारी होगी तो जवाब देगा, नहीं होगी तो team को forward करेगा। Production में असली AI इसी जानकारी और rules पर, बस ज़्यादा समझदारी से काम करता है।

मेरी business की जानकारी कहाँ जाती है?

कहीं नहीं। सब आपके browser में रहता है। कोई server, कोई database, कोई analytics में नहीं। Page refresh करेंगे तो सब साफ। Deepak तक सिर्फ तब पहुँचता है जब आप blueprint copy करके खुद form में paste करें।

Agent और chatbot में क्या फर्क है?

Chatbot जवाब देता है। Agent काम पूरा करता है: lead की details नोट करे, appointment request बनाए, complaint को सही इंसान तक पहुँचाए। इसके लिए उसे तीन चीज़ें चाहिए: साफ instructions, आपकी जानकारी, और आपके systems से connection। यही तीनों इस tool के steps हैं।

क्या AI मेरी customer-care team की जगह ले लेगा?

ऐसा मत कीजिए। Agent repetitive सवाल और पहली बातचीत संभाले, आपकी team complex cases, नाराज़ customers और बड़ी deals पर लगे। इसीलिए permissions वाले step में complaint और discount by default इंसान के पास हैं।